उत्तर प्रदेश में शीघ्र खुलेगी तीरंदाजी एकेडमी: अवनीश अवस्थी

राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता की विजेता सम्मानित खेलपथ संवाद गोवर्धन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने सोमवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता की विजेता बेटियों को सम्मानित करते हुए भरोसा दिया कि प्रदेश में शीघ्र ही तीरंदाजी एकेडमी खोली जाएगी ताकि हमारी बेटियां उत्कृष्ट धनुर्धर बन सकें। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी खेल में उत्तर प्रदेश काफी बेहतर कर रहा है तथा आगे और भी बेहतर करेगा। खेलो इंडिया के तह.......

अप्रैल माह में वाराणसी में होगी जनपद ओलम्पिक चैम्पियनशिप

ओलम्पिक एसोसिएशन वाराणसी ने खेल संघ पदाधिकारियों से की मंत्रणा खेलपथ संवाद वाराणसी। ओलम्पिक एसोसिएशन वाराणसी के पदाधिकारियों ने समूचे जिले में खिलाड़ियों की भलाई और खेलों के उत्थान का संकल्प लिया है। 26 नवम्बर को रीजेंसी होटल, वाराणसी में हुई विशेष बैठक में जनपद में खेलों के आयोजन और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर भी चर्चा हुई। जिला ओलम्पिक.......

अपनी नातिन को तीरंदाजी सिखा रही हूंः हेमा मालिनी

तृतीय खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता  तीरंदाजी में पहले दिन हरियाणा की तीरंदाजों का जलवा खेलपथ संवाद मथुरा। तीरंदाजी बेहद एकाग्रचित्त होकर खेले जाने वाला खेल है, इसीलिए वह भी अपनी नातिन को तीरंदाजी सिखा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल और खिलाड़ियों को लेकर शुरू से ही समर्पित रहे हैं। उनके कार्यकाल में खिलाड़ियों को भरपूर सम्बल प्रदान किया गया है। यह बातें तृतीय खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प.......

तन-मन स्वस्थ रखने को छात्र-छात्राएं प्रतिदिन खेलें

राजीव इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का समापन मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में एक सप्ताह तक चले वार्षिक खेल महोत्सव का शनिवार को समापन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रीति जैन और एसडीएम छाता श्वेता सिंह ने विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पारितोषिक वितरण समारोह का शुभारम्भ अतिथिद्वय द्वारा गुब्बारे तथा सफेद कबूतरों को उड़ाकर .......

संघर्षों की पथरीली जमीन पर उगीं स्टार फुटबॉलर

झारखंड की बेटियों के संघर्ष ने तोड़े कई मिथक खेलपथ संवाद रांची। झारखंड की मौजूदा महिला फुटबॉल टीम संघर्षों की पथरीली-कंटीली राहों से निकलकर आई है। इन खिलाड़ी बेटियों ने अपने संघर्ष से जहां कई मिथक तोड़े वहीं अब वे दूसरी सैकड़ों होनहार बेटियों की प्रेरणा बन चुकी हैं। अपनी बहनों से प्रेरणा लेकर झारखण्ड की सैकड़ों लड़कियां हर रोज फुटबॉल ग्राउंड में पसीना बहाती नजर आती हैं।  झारखंड में संघर्षो की कंटीली-पथरीली जमीन पर नेशनल-इ.......

नार्थ जोन कराटे स्पर्धा में राजीव एकेडमी की प्रज्ञा ने जीता गोल्ड मेडल

अब बिलासपुर में होने वाली आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में दिखाएगी दम खेलपथ संवाद मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट की बी.एस.सी. (कम्प्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रज्ञा चौधरी ने आर.सी.एस. मेमोरियल डिग्री कॉलेज, किरावली आगरा की मेजबानी में हुई इण्टर यूनिवर्सिटी (नार्थ जोन) इण्टर कम्पटीशन की कराटे स्पर्धा में गोल्ड .......

सबीना यादव अध्यक्ष, स्वाती सिंह बनीं उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ में बदलाव की झलक खेलपथ संवाद आगरा। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एल. नागेश्वर राव ने भारतीय ओलम्पिक संघ के संविधान में संशोधन कर प्रदेश ओलम्पिक इकाइयों तथा खेल संगठनों को भी महिलाओं को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने को मजबूर कर दिया है। जो व्यवस्था भारतीय ओलम्पिक संघ में लागू होने जा रही है, उसी तरह का अनुपालन अब प्रदेश की ओलम्पिक इकाइयों के साथ अन्य खेल संगठनों को भी करना होगा। गुरुवार को आगरा में हुए .......

कप्तान उमेश पंवार का कलायत में जोरदार स्वागत

खुली जीप में ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ घुमाया जूनियर नेशनल कबड्डी टीम में हरियाणा टीम बनी उप-विजेता खेलपथ संवाद कलायत। हाल ही उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित जूनियर नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप में हरियाणा को दूसरा स्थान दिलाने वाले टीम के कप्तान उमेश पंवार का कलायत पहुंचने पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के साथ बिरादरी के सैकड़ों युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। संगम होटल से युवाओं का काफिला ओपन जीप मे.......

उत्तराखंड के दिगम्बर रावत ने दुबई में फहराया परचम

पिता की मौत हुई, गरीबी में पला-बढ़ा अब वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतकर रचा इतिहास खेलपथ संवाद देहरादून। सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतकर देश-प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र से आई है। दुबई में हुई अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट्स चैम्पियनशिप में उत्तरा.......

हमारी छोरियां छोरों से कम नहींः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में मीनाक्षी की चांदी खेलपथ संवाद रोहतक। रोहतक जिले के रुड़की गांव की बेटी मीनाक्षी हुड्डा ने जॉर्डन में हुई एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक व गुजरात में हुए नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता, जिसकी खुशी में गांववासियों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। गांव स्थित शहीद बतून सिंह खेल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और मीनाक.......